संसद में बोलने की विपक्षीय सदस्यों को आजादी भी नहीं रही,सवाल करने पर हो जाता है माइक बन्द – सुकबती मरकाम

भरत भारद्वाज

कोण्डागांव –जय भारत सत्याग्रह के परिपेक्ष्य में फरसगांव नगर के रेस्ट हाउस में ब्लॉक स्तरीय पत्रकार वार्ता का आयोजन 4 अप्रैल को हुआ,उक्त प्रेस वार्ता में ब्लाक मुख्यालय के पत्रकारों को संबोधित करते जिला कमेटी द्वारा नियुक्त प्रवक्ता सुकबती मरकाम ने कहा कि
सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश मे अब भाजपा के शासन काल मे आम आदमी की आवाज उठाना गुनाह नजर आने लगा है,मोदी सरकार की तानाशाही अब चरम में पहुंच चुकी है जिसे देश की जनता देख रही है व भली भांति जान चुकी है। वर्तमान केंद्रीय सरकार में तो संसद में बोलने की विपक्षीय सदस्यों को आजादी भी नहीं रही, सवाल करने पर माइक बंद कर दिया जाता है जो आज तक के संसदीय इतिहास में कभी नहीं हुआ वो अब मोदी सरकार में हो रहा है।
सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुए संसद की कायवाही चलने नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि, हम न्यालयीन प्रक्रिया का सम्मान करते हैं,विपक्ष का काम होता है सरकार को आइना दिखाना, लेकिन जिस तरह से मोदी सरकार अपने एक संसद सदस्य पर जिस तरह से कायवाही को अंजाम दे रहे वह उचित नहीं है। आखिरकार सांसद राहुल गांधी ने ऐसा क्या कुछ गलत पूछ लिया कि उनको टारगेट करते हुए यह सरकार काम कर रही है। उक्त पत्रकार वार्ता में श्रीमती राज मरकाम, विजय लांगड़े, दिनेश जायसवाल, उग्रेश मरकाम, गुरदीप सिंह पंधेर, महेंद्र पांडे,सुकालु मरकाम, पवन दुग्गा अन्य मौजूद रहे।

Express MPCG