*मुख्यमंत्री के निर्देश का नहीं हो रहा पालन …..ग्रामीण हाट – बाजारों में अभी भी लिया जा रहा पसरा शुल्क

*मुख्यमंत्री के निर्देश का नहीं हो रहा पालन, ग्रामीण हाट – बाजारों में अभी भी लिया जा रहा पसरा शुल्क*

 

 

कांकेर – जिले के ग्राम पंचायत सरोना के साप्ताहिक बाजार में 1अप्रैल शनिवार  को पसरा शुल्क वसूली चल रही थी जब वसूली कर्ता कर्मचारी से इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि आदेश नही मिला है मैं तो बनिहार हूं मैं नहीं जानता।

ज्ञात हो विगत 19 मार्च को इसी विकासखंड के ग्राम करप में मुख्यमंत्री को निवेदन किया गया था कि पसरा शुल्क माफ हो , सीएम ने तत्काल जिला प्रशासन को पसरा शुल्क नहीं लेने के निर्देश दिए थे , पर ये क्या ? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश का पालन होते नही दिख रहा, आज पसरा शुल्क वसूली पर पूरे बाजार भर यही चर्चा होती रही की मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी पसरा शुल्क वसूल किया जा रहा है । वहीं इस बात को लेकर पसरा लगाने वालो में भारी आक्रोश देखने मिला ।

 

जिले के ग्राम करप में 19 मार्च को आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल द्वारा जिले के ग्रामीण हाट-बाजारों में टोकरी या सिरभार से विक्रय के लिए लाने वाले साग-सब्जी सहित अन्य सामग्रियों पर विक्रेता से पसरा शुल्क नहीं लेने के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है । उसके बाद भी पसरा शुल्क वसूली होना अनेक प्रश्न चिन्ह छोड़ रहा है ।

 

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों के हाट-बाजारों में पसरा शुल्क नहीं लिया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के हाट-बाजारों में पसरा शुल्क लेने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिले के ग्राम करप में रविवार को आयोजित कोसरिया मरार पटेल समाज के महासम्मेलन में दी गई थी, जिस पर उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के हाट-बाजारों में इसका पालन कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया गया फिर भी पसरा शुल्क लिया जा रहा है ।

Express MPCG