शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार आरोपी को माकडी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार आरोपी को माकडी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भरत भारद्वाज✍️✍️

कोंडागांव – माकडी पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

प्रार्थी अन्तुराम पटेल उपवन क्षेंत्रपाल वन परिक्षेत्र माकडी ने थाना माकड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, 03 मार्च को ग्राम पंचायत माकड़ी में प्रस्तावित काॅलेज भवन हेतु षासकीय वन भूमि का वन विभाग माकडी, राजस्व विभाग माकडी एवं ग्राम माकडी के प्रमुखों के द्वारा उक्त भूमि का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन भूमि में अतिक्रमण करने वाले आरोपी (1) दशरथ नेताम पिता दरियाब, जाति गोण्ड, निवासी ग्राम जागृति पारा माकड़ी (2) देवलाल नेताम पिता छेदीलाल नेताम, जाति गोण्ड, निवासी ग्राम जागृति पारा, माकड़ी एवं (3) भादूराम पिता अभिराम नाग, जाति हल्बा, निवासी ग्राम झाकरपारा, माकड़ी के द्वारा जांच दल के सदस्यों पर आक्रोषित होकर अष्लील गाली गलौच करते हेये तुम लोग कौन होते हो, जमीन जांच करने वाले हम नापने नहीं देगें अगर जमीन को नापोगे तो जांन से मार देेंगे कहकर धमकी दिया गया, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकडी मे अपराध क्रमांक 09/2023 धारा 186,353,294,506,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था

प्रकरण के दो आरोपी दसरथ नेताम एवं देवलाल नेताम को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। प्रकरण का तीसरा आरोपी भादु राम नाग घटना दिनांक से फरार रहता था विवेचना के दौरान दिनांक 10 मार्च को आरोपी भादुराम नाग को माकड़ी में घेराबंदी कर गिरफ्तार* कर न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेष किया गया।

सम्पूर्ण कायर्वाही मेें माकड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, सहायक उपनिरीक्षक राकेष भोयर, प्रधान आरक्षक राकेष जुर्री, रामदयालसाय पैकरा, आरक्षक राजु पानीग्राही एवं धन्नुसिंह पटेल का कार्य सराहनीय रहा।

Express MPCG