मोटरसाइकिल सवार नवयुवक पेशाब करने रुके ,प्रेशर बम में पड़ा पैर, हुआ बारूदी विस्फोट गई जान, ऐसे मार्गो में रुकने से बचे……

योगेन्द्र सिंह बैस

 

कांकेर/ क्या आपको भी नक्सल इलाके से गुजरना पड़ता है…? ,यदि हां तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी ,सावधान आपकी जान जा सकती है, सावधानी ही आपकी जान बचा कर सकती है ।संवेदनशील क्षेत्र के ऐसे ही मार्ग में कल हुई एक घटना में एक राहगीर नवयुवक की मौत हो गई वह पेशाब करने अपने गंतव्य के पहले रुक गया और बारूदी विस्फोट ने ले ली जान।

अमूमन देखा गया है की राहगीर बीच रास्ते में अपनी लघुशंका से निपटने रुक जाया करते है ऐसे इलाकों के मार्ग में ऐसे रुकना जान जोखिम में डालना है। सजग रहे, सतर्क रहे ऐसे स्थानों में रुकने से बचें।

फोटो …फाइल फोटो

कांकेर जिले के कोरर थानाक्षेत्र के ग्राम कानागांव के दो नवयुवक अपनी मोटर सायकल से मेहमान छोड़ने धमेली गांव गए थे जब वे वापस आ रहे थे बुधवार की सुबह 8.20 बजे भैंस गांव और मुरागाँव के बीच पहुंचे थे कि पेशाब करने उसने अपनी गाड़ी रोक् कुछ कदम चला ही था कि पैर नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम में पड़ गया। पैर पड़ते ही प्रेशर बम बारूदी विस्फोट हो जाने से वीरेंद्र मंडावी पिता रामदयाल, उम्र 29 वर्ष निवासी कानागांव की मौत हो गई साथी मृतक के साथी खिलेश कोर्राम पिता जानसिंह ,उम्र 24 वर्ष निवासी कानागांव की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा जांच कार्यवाही में लिया है।

Express MPCG