@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव :~ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया। जहां सरकार ने इसे छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट कहा, वहीं बीजेपी ने भरोसा तोड़ने वाला बजट करार दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बजट को बकायदा झुनझुना बजाकर चुनावी साल में लोगों को ठगने वाला बजट बताया।
भाजयुमो कोंडागांव के जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार भरोसे के संकट से जूझ रही है इसीलिए बजट से पहले ही इस बजट को भरोसे का बजट बताने का प्रयास किया गया यह भरोसे का नहीं भरोसे को तोड़ने वाला बजट है। हर वर्ग को छला गया, सरकार ने वादाखिलाफी के कीर्तिमान रच दिए है। कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। यह बात इस बजट से प्रमाणित हो गया है।इस बजट से जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। यह अविश्वसनीय बजट है। कोई ना प्रावधान है। युवा, कर्मचारी, महिला सब ठगा हुआ महसूस कर रहा है। युवाओं को कैसे बेरोजगारी भत्ता मिलेगा, कोई प्रावधान नहीं है। न कोई इंफ्रास्ट्रक्चर है और न ही कोई पुरानी योजनाओं पर बल दिया गया है। इससे राज्य की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जनता सरकार के प्रति टकटकी लगाए देख रही थी पर उसके उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट पूर्व दिये गये संदेश पर प्रतिक्रिया देते कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राज्य के विकास पर जरा भी ध्यान नहीं दिया। हर बार केवल सत्ता के आनंद को समर्पित बजट रहा है। एक फिर से जनता को छला है। कांग्रेस की सरकार प्रदेश की जनता का भरोसा उठ चुका है। ये बजट तो कांग्रेस के विदाई का बजट है।
