*पुलिस कार्यालय के समक्ष स्थित बस्तर आर्ट पार्क में “जन- सहयोग” का स्वच्छता अभियान*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” द्वारा आज अपने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष स्थित एक विशाल पार्क में जमकर साफ़ सफ़ाई की गई, जिसे बस्तर आर्ट पार्क कहा जाता है । इस पार्क में बरसात का पानी जमा होने से बहुत सारी फालतू कांटेदार झाड़ियां तथा घास उग आई थी, जिसके कारण पार्क में तफ़रीह के लिए जाना मुश्क़िल हो गया था। इसके अलावा मदिरा प्रेमियों द्वारा फैलाए गए कचरे के विशाल अंबार तो दिख ही रहे थे। पार्क की इस बदहाली की सूचना मिलने पर जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी आज रविवार को अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और प्रातः काल 7:00 बजे से 10:30 बजे तक साफ़ सफ़ाई का श्रमदान करते रहे। उनका कहना है कि लगभग 90% सफ़ाई हो चुकी है, शेष भी हो जाएगी और हमारा निश्चय है कि शहर में जो भी छोटे बड़े पार्क हैं ,सब को अच्छी तरह साफ़ कर बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए उपयोगी बनाया जाए आज की इस साफ़ सफ़ाई में उत्साह पूर्वक भाग लेने वाले नौजवानों के नाम इस प्रकार हैं :-अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा धर्मेंद्र देव, जितेंद्र प्रताप देव, डॉक्टर श्याम देव, सागर देव, आशुतोष देव, दिलीप कुमार गंजीर ,अखिलेश साहू ,दोमेश वलेचा, संजय कुंजाम, संजय मोटवानी अनिल वर्मा ,चंद्र नेताम आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। बर्बाद होते जा रहे बस्तर आर्ट पार्क को दोबारा सुंदर रूप देने के संकल्प के कारण आम जनता भी “जन सहयोग” की प्रशंसा कर रही है।