*164 वीं लावारिस लाश का अंतिम संस्कार “जन सहयोग” द्वारा*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । विगत दिनों एक नागरिक गोविंद मरकाम पिता श्रवण मरकाम द्वारा शासकीय जिला कोमल देव अस्पताल के मेमो के माध्यम से थाना काँकेर में उपस्थित होकर अज्ञात लाश की सूचना पेश की गई, इसके आधार पर थाना काँकेर में मर्ग क्रमांक 134 /2026 धारा 194 बीएनएस कायम की गई और अज्ञात मृतक के शव को मरचुरी गृह में सुरक्षित रखकर उसके नाम, पते ,परिजनों आदि की तलाश की गई किंतु कहीं से कोई सूत्र, सुराग नहीं मिलने पर थानेदार महोदय ने अज्ञात लाश के कफन दफन हेतु काँकेर की सामाजिक संस्था “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी से पत्र लिखकर अनुरोध किया गया ताकि उपरोक्त सामाजिक संस्थान की उपस्थिति व सहयोग से अंतिम संस्कार किया जा सके। इस पुण्य कार्य में अजय पप्पू मोटवानी की संस्था “जन सहयोग” के सदस्य के अलावा नायब तहसीलदार सेवक राम, सहायक उप निरीक्षक भीखम साहू, आरक्षक सेवक कवाडे, तुलसीराम मडामी, अखिलेश साहू ,माँ केसरी एंबुलेंस वाहन के ड्राइवर ने भी भरपूर सहयोग दिया
उल्लेखनीय है कि जन-सह योग संस्थान के बैनर पर अजय पप्पू मोटवानी विगत 20 वर्षों से काँकेर ज़िले में लावारिस शवों की विधि- विधान सहित अंत्येष्टि करते आ रहे हैं । यह उनके द्वारा की गई 164 वीं लाश की अंत्येष्टि होगी । अनेक अज्ञात नक्सलवादियों के शवों का भी अंतिम संस्कार का मानवीय कार्य अजय पप्पू मोटवानी द्वारा अपनी संस्था “जन सहयोग” द्वारा पुलिस के अनुरोध से किया जा चुका है। उनका एवं उनकी संस्था का नाम इसीलिए देश-प्रदेश में प्रसिद्ध है तथा वे अनेक महत्वपूर्ण सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं।