इंद्रावती नदी के पुनर्जीवन के लिए होंगे प्रभावी प्रयास, महादेव बैराज का निर्माण जल्द : शरद अवस्थी नगर निगम में इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, महापौर संजय पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

चंद्रहास वैष्णव

इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी के नगर पालिका निगम जगदलपुर में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं एल्डरमैन ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर शरद अवस्थी ने कहा कि इंद्रावती नदी बस्तर की जीवनरेखा है। इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए सरकार, प्रशासन तथा स्थानीय समुदायों के समन्वय से प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने महादेव बैराज का निर्माण जल्द कराए जाने की बात कहते हुए नदी के संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर जोर दिया।

अवस्थी ने नगर निगम में मिले आत्मीय स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने पूर्व कार्यकाल की स्मृतियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि शहर के जनप्रतिनिधि विकास और जनहित के कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पार्षदों से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने तथा जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

##अवस्थी का मार्गदर्शन विकास कार्यों को नई दिशा देगा : महापौर##
महापौर संजय पाण्डेय ने शरद अवस्थी के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अवस्थी के मार्गदर्शन से शहर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और जनहित के कार्यों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने भी अपने विचार रखे। योगेंद्र पाण्डेय, आर्यन सिंह आर्य एवं सुरेश गुप्ता ने अवस्थी के साथ कार्य करने के दौरान के अनुभव साझा किए और पुरानी स्मृतियों को याद किया।

कार्यक्रम का संचालन राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने किया, जबकि लक्ष्मण झा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा, नरसिंग राव, प्रकाश झा, उमा मिश्रा, हरीश पारख, पारुल बोथरा, आशा साहू, खगेंद्र सिंह ठाकुर, श्याम सुंदर बघेल, संतोष गौर, बसंती समरथ, उर्मिला यादव, रोशन सिसोदिया, गिरजा गुप्ता, गायत्री बघेल, पूनम सिन्हा, यशवर्धन राव, शशिनाथ पाठक, राजेश श्रीवास्तव, अतुल कौशल, संतोष त्रिपाठी, आशुतोष पॉल, रोहित त्रिवेदी और रितेश सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।