*ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑफिसर परम पूर्व सैनिक सूरज यादव को प्रमेरीका लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा प्रेसिडेंट ट्रॉफी कन्वेंशन क्वालीफाई करने पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

​ ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 7 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा प्रेसिडेंट ट्रॉफी कन्वेंशन सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जीवन बीमा के क्षेत्र में अति उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के ऑफिसर परम एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक सूरज यादव ने छत्तीसगढ़, बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। जीवन बीमा के क्षेत्र में अति उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व सैनिक सूरज यादव को प्रेसिडेंट ट्रॉफी कन्वेंशन प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने पर ​प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ श्री पंकज गुप्ता तथा चीफ बिजनेस मेजर ऑफिसर कार्तिक चक्रपाणि के हाथों ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। ​सूरज कुमार यादव की यह उपलब्धि कोई पहली सफलता नहीं है। इससे पहले भी उन्हें जीवन बीमा सलाहकार के रूप में असाधारण प्रदर्शन के लिए 16 बार विभिन्न देशों में सम्मानित किया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया सिडनी में मिला यह सम्मान उनके करियर की 17वीं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। ​एक पूर्व सैनिक के रूप में देश की सेवा करने के बाद बीमा क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचना कोंडागांव जिले और संपूर्ण बस्तर संभाग के लिए बड़े गर्व की बात है। सूरज यादव ने न केवल बीमा क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना रहे हैं, बल्कि कोंडागांव जिला के युवक एवं युवतियों को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करके निरंतर प्रेरित और मार्गदर्शन कर रहे हैं। ​इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त करने के बाद सूरज यादव ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने बीमा पॉलिसीधारकों, गुरुजनों , सहयोगियों, इष्ट-मित्रों और अपने परिवार के निरंतर सहयोग एवं विश्वास को दिया है। उन्होंने कहा कि शुभचिंतकों के भरोसे के बिना इस ऊंचाई तक पहुंचना संभव नहीं था।