*प्रदेश स्तर पर गूंजा बालोद का नाम: BJP छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर छाया सरदार पटेल मैदान का कायाकल्प*

विनोद जैन

बालोद – ​सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसहयोग से निखरी मैदान की सूरत, फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर जारी की पहले और अब की तस्वीरें

जिला मुख्यालय बालोद के ऐतिहासिक सरदार पटेल मैदान की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। कुछ लोग फोटो में पहले के स्थल और अब के स्थल के फोटो को ए आई जनरेटेड फोटो मान रहे हैं जबकि ऐसा नहीं है गंदगी और छोटे छोटे झाड़ियों की सफाई और रंग रोगन ने इस मैदान की दिशा बदल दी है

मैदान के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और कायाकल्प को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आधिकारिक फेसबुक पेज और एक्स (ट्विटर) हैंडल पर प्रमुखता से साझा किया गया है।

प्रदेश संगठन ने सरदार पटेल मैदान को जनभागीदारी और सेवा भाव की एक उत्कृष्ट मिसाल के रूप में पेश किया है। भाजपा छत्तीसगढ़ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा:

सेवा के योगदान से बदली तस्वीर, जनसहयोग से निखरा सरदार पटेल मैदान बालोद। इस पोस्ट को #सेवा_संकल्प_अभियान, #SevaSankalpAbhiyan और #SevaMeraYogdan हैशटैग के साथ साझा किया गया है।

पोस्ट में एक आकर्षक ग्राफिक जारी किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के साथ मैदान की पहले और अब की स्थिति को दर्शाया गया है।