विनोद जैन 
बालोद – बालोद नगरीय निकाय अंतर्गत वार्डो में गंदा और मटमैला जल आने से हाहाकार मचा हुआ है वार्डो में जलजनित बीमारी भी अब धीरे धीरे पाँव पसार रहा है सूत्रों की माने तो अस्पतालों में पीलिया टाइफाइड जैसे बीमारी के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है
आम नागरिकों की इस गंभीर समस्याओं के त्वरित निदान के लिए आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम का शिविर उस समय गरमा गया, जब नगर पालिका की सड़ी-गली और संवेदनहीन कार्यप्रणाली के खिलाफ जनप्रतिनिधि मोर्चा खोलते हुए शिविर में पहुंच गए।
पिछले कुछ दिनों से शहर के अधिकांश वार्डों में पेयजल के नाम पर नलों से लगातार सप्लाई किए जा रहे मटमैले पानी को लेकर भाजपा पार्षद दीपक लोढा ने निर्लज्ज निकाय प्रशासन के सामने विरोध दर्ज कराया और जनता की पीड़ा को बयां करते हुए पत्र सौंपा।
पार्षद दीपक लोढ़ा ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी पूरी तरह निर्लज्ज हो चुके हैं। शहर की जनता हर महीने जल कर जमा कर रही है, लेकिन बदले में उनके घरों में शुद्ध पानी के बजाय नालियों जैसा गंदा पानी भेजा जा रहा है।
उन्होंने निकाय के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि दूषित पेयजल की आपूर्ति कोई साधारण समस्या नहीं, बल्कि सीधे तौर पर नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ है।
