*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गन्ना किसानों के लिए समर्थन मूल्य में वृद्धि के ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों में हर्ष*

विनोद जैन

बालोद – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के अन्नदाता गन्ना किसानों के हित में समर्थन मूल्य में वृद्धि के ऐतिहासिक निर्णय का भाजपा बालोद जिले के समस्त कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों ने हृदय से स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए हमारे मुखिया विष्णु देव साय सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है।

जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कांग्रेस की पूर्व सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने किसानों को केवल छला, लेकिन भाजपा सरकार ने जो कहा वो किया। धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी के बाद अब गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों के चेहरे पर सच्ची खुशहाली आएगी।

इस निर्णय से होने वाले लाभ को बताते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र देशमुख ने कहा कि
किसानों को लागत का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आय में सीधे वृद्धि होगी। गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे हमारे बालोद जिले और आसपास की शक्कर फैक्ट्रियां सुचारू रूप से चलेंगी।
डबल इंजन की सरकार गांव-गरीब-किसान को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह निर्णय उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान भाजपा सरकार के साथ हैं।

समय पर खरीदी और त्वरित भुगतान की व्यवस्था से किसानों को इस योजना का पूरा लाभ मिलेगा।