यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
काँकेर, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र जी के आशीर्वाद से कांकेर ज़िले के तीन महत्वपूर्ण ऐतिहासिक ग्रामों (बारदेवरी, कन्हारपुरी तथा धनेली कन्हार में त्रि- दिवसीय (15 अक्टूबर से 17 अक्टूब तक राज्य स्तरीय रामायण मानस गान की प्रतियोगिताएं अत्यंत हर्षोल्लास के धार्मिक माहौल में संपन्न हो गई तीनों ग्रामों के आयोजन में प्रदेश की विख्यात समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी अतिथि स्वरूप सादर आवंटित किए गए थे ,जहां उन्हें गरिमा मय सम्मानों से सम्मानित भी किया गया। तीनों महत्वपूर्ण ग्रामों में “जन सहयोग” अध्यक्ष तथा उनकी टीम ने तीन-तीन वृद्ध माताओं को सम्मानित करते हुए चरण- स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किये। उपर्युक्त शानदार आयोजन हेतु अजय पप्पू मोटवानी ने ग्राम वासियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि 20 वर्षों से भी अधिक समय से राज्य स्तरीय मानस गान प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित करते रहना मायने रखता है, जिसके कारण क्षेत्र का वातावरण धार्मिक तथा पवित्र होता जा रहा है। अजय पप्पू मोटवानी ने प्रत्येक से मिलकर इस हेतु हार्दिक आभार प्रकट किया। उपर्युक्त धार्मिक पुण्य कार्यों में उनका साथ देने वालों में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मनोज दुबे, दिलीप कुमार गंजीर, महावीर धनेलिया, अध्यक्ष, गाडा राम, ग्राम पटेल, रामानंद कोसमा, दुष्यंत , देवरी , बैसाखू धनेलिया ,चैन सिंह समरथ, रूपेश समरथ, इंद्र पाल प्रधान इत्यादि के नाम उल्लेखनीय हैं।
