यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा राजधानी रायपुर में आचार्य शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया इसमें कांकेर जिले से श्रीमती सुशीला साहसी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठेलकाबोड,श्रीमती अनुसूया उपाध्याय माध्यमिक शाला मोहपुर,श्री नितेश उपाध्याय संकुल समन्वयक पटौद को उनके शिक्षा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं समाज में विशेष योगदान के लिए आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया । रायपुर के वृन्दावन हॉल में आयोजित समारोह में शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। संस्थापक स्मिता सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एम सतीश कुमार, पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एन के अग्रवाल एवं अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स सतीश तौरानी के हाथों श्रीमती सुशीला साहसी एवं श्रीमती अनुसूईया उपाध्यायको यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। श्रीमती सुशीला साहसी एवं श्रीमती अनुसूईया उपाध्याय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार के लिए जानी जाती हैं। उनके द्वारा कक्षा में बच्चों को रुचिकर तरीके से पढ़ाने, डिजिटल माध्यमों के उपयोग एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति को अपनाने की सराहना की जाती रही है वहीं श्री नितेश उपाध्याय संकुल समन्वयक पटौद द्वारा अपने संकुल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है,
शिक्षको की उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कांकेर जिलाअध्यक्ष स्वदेश शुक्ला, सचिव संतोष जायसवाल , प्रदेश संयोजक वाजिद खान प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी विकासखंड अध्यक्ष सत्यनारायण नायक सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है
