भीलवाड़ा,राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट
भीलवाड़ा@ 200 फीट रोड स्थित शहर की नक्षत्र कॉलोनी पर चोरों ने देर रात एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 8 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक मनीष पांडे किसी परिचित की मृत्यु होने के कारण मंगलपुरा गए हुए थे। सुबह जब वह वापस अपने मकान पर पहुंचे तो घर का ताला खुला मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर मकान से नकदी, गहने, कपड़े और कीमती पुराने जमाने के सिक्के सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।
वारदात के बाद नक्षत्र कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
