*अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे 01 आरोपी को गुण्डरदेही पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

विनोद जैन

बालोद – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय किरण गंगाराम चैहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में थाना गुण्डरदेही पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 12.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 S 2255 में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गुण्डरदेही पुलिस टीम द्वारा ग्राम खप्परवाड़ा चौक के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

मौके पर आरोपी रेमन चंद्राकर पिता शंकर चंद्राकर, उम्र 47 वर्ष, निवासी अण्डा, थाना एवं जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 11 पौवा रोमियो देशी मदिरा प्लेन, 16 पौवा शेरा देशी मदिरा मसाला एवं 05 पौवा शोले मसाला शराब, कुल 32 पौवा देशी शराब, कीमत ₹2,560/-, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 01 नग मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 S 2255 को विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

विशेष भूमिका

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि. आत्माराम धनेलिया, आरक्षक यशवंत देशमुख एवं आरक्षक पंकज तारम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम आरोपी :-
रेमन चंद्राकर पिता शंकर चंद्राकर, उम्र 47 वर्ष, निवासी अण्डा, थाना एवं जिला दुर्ग।

जप्त संपत्ति :-

* 11 पौवा रोमियो देशी मदिरा प्लेन
* 16 पौवा शेरा देशी मदिरा मसाला
* 05 पौवा शोले मसाला शराब
* कुल 32 पौवा शराब, कीमत ₹2,560/-
* 01 नग मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 S 2255