*कोंडागांव में ‘स्वतंत्रता सद्भावना दौड़’ का सफल आयोजन: पूर्व सैनिकों के निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण से बेटियों ने लहराया परचम*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव विकास नगर स्टेडियम ​कोंडागांव मे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में देशभक्ति और खेल भावना से ओतप्रोत ‘स्वतंत्रता सद्भावना दौड़’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद कोंडागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल जी एवं उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की विशेष उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। ​इस स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूर्व सैनिकों द्वारा दी जा रही अनुशासित और उच्च स्तरीय फिजिकल ट्रेनिंग का प्रतिफल इस दौड़ में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
​महिला वर्ग की दौड़ में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पार्वती नेताम प्रथम स्थान , अमृता कोर्राम तृतीय स्थान और जोशना नेताम ने पांचवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया l प्रतियोगिता के बाद उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। पूर्व सैनिकों द्वारा युवाओं को सेना व अन्य बलों में भर्ती के लिए दिए जा रहे निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण को अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल बताया गया।
​​कार्यक्रम में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों—जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी ने युवाओं को देश सेवा और खेलों के प्रति प्रेरित किया।नगर पालिका परिषद कोंडागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल जी एवं उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी जी के द्वारा विजेता प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया और विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पूर्व सैनिकों के इस जन-कल्याणकारी कार्य का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, सदस्य श्रीकांत तिवारी, रतिराम सोरी, राकेश धीवर, सेवारत सैनिक टंकेश्वर सेन और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 150 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l