*3 साल में 2.83 लाख किलो फिटकरी खरीदी के कागजों में खुला बड़ा झोल:-बालोद नपा का एलम घोटाला: 49,900 के 24 बिल बनाकर बाईपास किए नियम*

विनोद जैन

​बालोद नगर पालिका मे एलम (फिटकरी) का खेल की अब परत दर परत खुलने लगी हैँ 50,000 की खरीदी सीमा और उसमे टेंडर आदि नियमों से बचने का खेलअगस्त-सितंबर 2022 में हर दूसरे-तीसरे दिन 2-2 हजार किलो के कोटेशन बनाए गए हैं
वहीं ​दामों में अचानक 200% का उछाल लाया गया हैँ 16-24 की फिटकरी 2024-25 में सीधे 58 रूपये प्रति किलो के वीआईपी भाव पर खरीदी गई ई-फाइलिंग में अटैच हुईं ये एक्सक्लूसिव सूचियां; संचालनालय में चार्जशीट और एफआईआर का मुख्य आधार भी बन सकती हैँ,,,वित्तीय वर्ष 2023–24 में 5 किस्तों में 68,000 किलोग्राम (68 टन) एलम की खरीदी दिखाकर 18.29 लाख का भुगतान किया गया।

लेकिन जेडी दफ्तर दुर्ग की प्राथमिक जांच में यह बात पहले ही सामने आ चुकी है कि इस पूरी 68 टन खरीदी का स्टॉक पंजी से कोई मिलान नहीं हो रहा है।

यानी कागजों पर बिल बने, 18.29 लाख का भुगतान सप्लायर को हुआ, लेकिन फिल्टर प्लांट में माल भौतिक रूप से पहुंचा ही नहीं। यह सीधे तौर पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत आपराधिक विश्वासघात का मामला बनाता है। अब देखना होगा की सफ़ेद एलम खरीदी के इस काले खेल मे आगे क्या कार्यवाही होती हैँ और किस पर इसकी गाज गिरती हैँ