यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । समाज सेवी संगठन “जन सहयोग ” ने आज पुन: एक नई परिपाटी का सूत्रपात करते हुए राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त की तैयारी हेतु भारी परिश्रम कर रहे पुलिस स्टाॅफ के समस्त सदस्यों के
सीने पर शानदार बैज लगाए और सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। “जन सहयोग ” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि आज सवेरे हम लोग नरहरदेव स्कूल के मैदान में गए, जहां प्रशासन के कर्मचारी एवं अधिकारी 15 अगस्त हेतु रिहर्सल तथा अन्य तैयारियां कर रहे थे। कलेक्टर महोदय से शुरूआत कर एसडीएम, एसपी ,डिप्टी कलेक्टर, शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा कर्मचारियों को “जन सहयोग” संगठन द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। तत्पश्चात जन सहयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों ने पुलिस से संबंधित सभी कार्यालय में जाकर वहां राष्ट्रीय पर्व के लिए भारी मेहनत कर रहे पुलिस कर्मियों को भी शानदार बैज द्वारा सम्मानित किया एवं राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त की बधाइयां दी गईं। इस सादगी-पूर्ण किंतु उत्साह- जनक कार्यक्रम से सर्वत्र प्रसन्नता व्याप्त हो गई और सभी कर्मचारी 15 अगस्त की तैयारियो में दुगुने जोश के साथ व्यस्त हो गए। लोगों ने अजय पप्पू मोटवानी को 15 अगस्त के अवसर पर इस प्रकार की नई परिपाटी की शुरुआत हेतु बधाइयां दी हैं। आज के इस सादगी पूर्ण कार्यक्रम में “जन सहयोग ” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा धर्मेंद्र देव ,दिलीप कुमार गंजीर, पप्पू साहू, शैलेंद्र देहारी, आशुतोष देव आदि नौजवानों ने भरपूर उत्साह एवं सक्रियता दिखाई।
