यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

11 अगस्त मंगलवार को तोमन साहू चेयरमैन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता एवं टी.आर.साहू राज्य सदस्य ऑर्गन डोनेशन कमेटी की उपस्थिति में भारतीय रेड क्रॉस द्वारा जिला कोंडागांव में संचालित गतिविधियों की समीक्षा सभागार, कलेक्ट्रेट जिला कोंडागांव में संपन्न हुई। सर्वप्रथम जिले के कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों की जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने विद्यालयों में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारीयों से भी कई महत्वपूर्ण सार्थक चर्चाएं हुईं। श्री तोमन साहू चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ ने JRC एवं SRC की संख्या 30 से बढ़ाकर 90 करने की जानकारी दी तथा विभिन्न गतिविधियों की गहन समीक्षा कर बेहतर संचालन के लिए दिशा निर्देश दिए। श्री टी.आर. साहू सदस्य ऑर्गन डोनेशन कमेटी ने वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने, समाज के सभी वर्गों को जोड़ने तथा ऑर्गन डोनेशन के लिए कार्यशाला के आयोजन की आवश्यकता बताते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आवाहन किया। श्री तोमन साहू चेयरमैन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ एवं श्री टी.आर.साहू राज्य सदस्य ऑर्गन डोनेशन कमेटी द्वारा जिला अस्पताल कोंडागांव में वृक्षारोपण किया गया। कलेक्टर महोदया द्वारा सभी की गरिमामय उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। बैठक में जिला के अधिकारी तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।
