कांकेर। अधिवक्ता संघ के बाद पटवारी संघ ने कांकेर नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तो इस मुद्दे को कांग्रेस ने लपक लिया। नायब तहसीलदार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए राजस्व मंत्री का पुतला फूंका

और प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार करार दे दिया।
नायब तहसीलदार के भ्रष्ट कारनामों तथा बिकाऊ न्याय व्यवस्था के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर शहर एवं ग्रामीण ने शनिवार को पुराना बस स्टैंड में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के भ्रष्ट प्रशासन व्यवस्था का विरोध किया। दरअसल बुधवार को अधिवक्ता संघ ने नायब तहसीलदार अभिषेक देवांगन को न्यायालयीन कार्य से विरत करने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता संघ ने नायब तहसीलदार पर पैसे से न्याय देने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को पटवारी संघ ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नायब तहसीलदार के वसूली का भंडाफोड़ कर दिया। पटवारियों ने लिखित में नायब तहसीलदार पर आरोप लगाया कि वे अविवादित नामांतरण-फौती एवं बंटवारा के प्रकरणों को अंतिम दिन तक पैसे के लिए रोक कर रखते हैं। अंतिम एक-दो दिनों में आदेश देने के बाद तुरंत दुरुस्त करने दबाव देते हैं। अभिलेख तत्काल दुरुस्त नहीं होने पर कार्रवाई की धमकी देते हैं। अवैध रेत परिवहन और लाल र्इंट परिवहन की ट्राली पकड़ने पटवारियों को आगे करते हैं। अधिकांश प्रकरणों में लेनदेन कर बिना कार्रवाई छोड़ देते हैं। ऐसे प्रकरणों में पटवारियों से वसूली कराते हैं। इस तरह से नायब तहसीलदार की वसूली होने से पटवारियों के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है। कोर्ट में दर्ज प्रकरणों का निपटारा लेनदेन कर रकते हैं। ऐसे में पटवारियों की किसानों के बीच छवि खराब होती है। कास्तकारों का काम तत्काल करने पटवारियों पर अनावश्यक दबाव देते हैं। जानबूझकर उन्हीं के सामने फोन करते हैं। कास्तकारों से पटवारियों की शिकायत कराते हैं। पैसों का लेनदेन कर नियम विरुद्ध किसान पुस्तक जारी कराते हैं। अधिकांश प्रकरणों में लेनदेन करते हैं। किसान किताब तैयार होने पर हस्ताक्षर के लिए पटवारियों से भी पैसे की मांग करते हैं। पैसा नहीं देने पर किसान किताब रख लेते हैं। ऐसे भष्ट नायब तहसीलदार से हम सभी पटवारी तंग आ चुके हैं। सुनील पुरी गोस्वामी,राजेश भास्कर, अजय रेनू, उदय शर्मा, केडी मिश्रा अजय भस्वानी यासीन कराणी,विजय यादव बाबा अत्री ठाकुर, लक्ष्मी सहारे, गीता भास्कर, लता मांडवी, भारतीय सलाम, साधना सलाम आलोक श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, मतीन खान,ओमप्रकाश देवांगन, टुकेश्वर साहू, दिलीप नाग, रंजन गोस्वामी, शेष गजभिए, राजा ठाकुर, विनय ठाकुर, लतीफ मेमन, इसाक अहमद, प्रशांत सिंह, अमन गायकवाड दीपक बाग, ईश्वर सोनवानी
