1076 पर दर्ज होगी शिकायत, सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी जानकारी, सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु कोंडागांव में प्रशिक्षण संपन्न

यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शनिवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज रविवार सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने बताया कि नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिसकी जानकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी। शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग यूनिक टोकन नंबर के माध्यम से की जाएगी।

हेल्पलाइन 24 घंटे संचालित रहेगी तथा शिकायतों के निराकरण का प्रयास सात दिनों के भीतर किया जाएगा। समाधान के लिए चार स्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। कार्यक्रम में एसडीएम अजय उरांव सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।