मालगांव के पास मोड़ में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी से टक्कर के बाद मक्के से लदी ट्रक पलटी, हादसे में स्कूटी सवार दो घायल

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मालगांव के पास आज रविवार की सुबह लगभग 11 बजे मक्के से लदी ट्रक की स्कूटी से टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की घायल होने की जानकारी आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गईं और समाने से आ रहे स्कूटी को बचाने में यह हादसा हुआ, वही इस हादसे में ट्रक चालक और परिचालक बाल बाल बच गए। स्कूटी में तीन लोग सवार बताए जा रहे जिनमें से एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया है। फिलहाल अनंतपुर थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।