दीपक विश्वकर्मा
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री राजा बाबू सिंह के कुशल मार्गदर्शन और संवेदनशील सोच के अंतर्गत नवआरक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण में बाल अधिकार संरक्षण विषय को एक पृथक पेपर के रूप में जोड़ा गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पु0मु0 के निर्देशन एवं श्री मुकेश वैश्य, पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में प्रशिक्षणरत 39वॉ नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षु नवआरक्षकों के लिए बाल अधिकार संरक्षण विषय पर 02 दिवसीय कार्यशाला UNICEF के सहयोग से आयोजित की गई थी जिसका शुभारंभ दिनांक 06 फरवरी 2026 को उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया लवली सोनी के द्वारा किया गया। उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि बाल अधिकार संरक्षण एक महत्वपूर्ण एवं अति संवेदनशील विषय है। पुलिस के रूप में हमारी भूमिका समाज में संरक्षक की होती है। बच्चों के साथ घटित अपराध एवं बच्चों के द्वारा घटित अपराध दोनों में संवेदनशीलता के अनुसार कार्यवाही करने की आवश्यकता होती है।
प्रशिक्षक श्री अमरजीत कुमार सिंह, राज्य सलाहकार यूनिसेफ मध्य प्रदेश कार्यालय, श्री विजय यादव, बाल संरक्षण विशेषज्ञ आरंभ संगठन, सुश्री राशि अश्वानी बाल संरक्षण विशेषज्ञ मुस्कान संगठन, श्री दिलीप पांडे प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर उदय सोशल डेवलपमेंट सोसायटी आदि प्रशिक्षकों की टीम द्वारा बच्चों के अधिकार के संबंध में व्याख्यान एवं जेंडर संवेदनशीलता विषय के संबंध में प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया एवं बच्चों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधान तथा बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, ऊर्जा डेस्क के बारे में जानकारी प्रदान की गई साथ ही विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से बच्चों से संबंधित मामलों में पुलिस की भूमिका के बारे में अवगत कराया।
उक्त 02 दिवसीय प्रशिक्षण में पीटीएस उमरिया से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी कपिल कुमार साहू, प्रभारी रक्षित निरीक्षक रामदुलारे प्रजापति, प्रभारी आंतरिक प्रशिक्षण निरीक्षक रविशंकर कोकड़े, निरीक्षक श्रीमती सारिका शर्मा, निरीक्षक सुनीता गुप्ता, निरीक्षक मीना आर्मो एवं समस्त प्रशिक्षु नवआरक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply