जिले के नगर पालिका पाली में विकास की गति

दीपक विश्वकर्मा

नगर पालिका अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में नगर में कार्यों की बौछार हो गई है पाली नगर में विकास कार्य तेज हो गए हैं। हर वार्ड में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सड़क निर्माण, भवन निर्माण और नए बस स्टैंड जैसे प्रोजेक्ट जोरों पर चल रहे हैं सभी वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे शहर स्वच्छ और सुंदर बन रहा है जगह-जगह स्ट्रीट लाइट और बिजली की मरम्मत तेजी से हो रही है मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण व नए भवन बनाए जा रहे हैं आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है जो यात्रियों को सुविधा देगा नगर में प्राचीन सागर तालाब की सुंदरता के लिए करोड़ों का प्रोजेक्ट बनकर तैयार है जिससे प्राचीन सगरा तालाब की तस्वीर ही आने वाले समय में और भी स्वच्छ सुंदर हो जाएगी
इन सभी कार्यों की वजह से नगर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान कि यह पहल प्रशंसनी है जिससे नगर के निवासी अब शकुंतला की तारीफ करते नहीं थक रहे।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *