स्कूली बच्चों को वापस लेने जा रही ट्रेक्टर फूपगांव में अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी, चालक की हुई मौत,

भरत भारद्वाज

कोण्डागांव – जिले के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम फुपगांव में शनिवार की शाम करीब 7 बजे ट्रेक्टर अनियन्त्रित होकर पुल के नीचे गिर गई. इस हादसे में ट्रेक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर फरसगांव थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर
मे रखा गया है.मृतक की पहचान भंडारवन्डी निवासी के रूप में हुई है.जो फूपगांव मे आयोजित बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चों को लेने जा रही थी. फ़िलहाल फरसगांव थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

Express MPCG