ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ शासन में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव — एएसपी उदित पुष्कर को बनाया गया माननीय राज्यपाल का परिसहाय

चंद्रहास वैष्णव

छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए दंतेवाड़ा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री उदित पुष्कर (भापुसे 2021) को माननीय राज्यपाल के परिसहाय, राजभवन रायपुर के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त किया है।

गृह विभाग द्वारा 18 सितंबर 2025 के पूर्व समसंख्यक आदेश में संशोधन करते हुए यह नई पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति राज्यपाल के नाम से तथा निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

एएसपी उदित पुष्कर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में ऑपरेशंस संभाल रहे थे, जहां उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की व्यापक सराहना की जाती रही है। अब उनकी नियुक्ति राजभवन में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक ज़िम्मेदारी के रूप में देखी जा रही है।

सरकारी महकमे में इसे एक अहम बदलाव माना जा रहा है, जो शासन-प्रशासन में सुचारु समन्वय और राजभवन की गतिविधियों को और अधिक सुव्यवस्थित करने में सहायक होगा।

Express MPCG

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!