चंद्रहास वैष्णव
तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत टिकरा धनोरा के ग्राम सैमरैया माता एवं छिन्दबहार में आज देव गुड़ी निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों की आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्वीकृत ₹10 लाख की राशि क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोकापाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनायक गोयल रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर औपचारिक रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक गोयल ने कहा कि “बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना और उसे आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिक प्राथमिकता है। देव गुड़ी सिर्फ पूजा का स्थान नहीं, बल्कि ग्रामवासियों की परंपरा, आस्था और गौरव का प्रतीक है।” उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के निरंतर प्रयासों को आगे भी जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, सुश्री पदमनी कश्यप, जनपद अध्यक्ष रामबती भण्डारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जनपद सदस्य हेमबती कश्यप, जिला मंत्री रैतुराम बघेल, मण्डल अध्यक्ष सोमारू राम कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष मिटकु राम बघेल, अन्तराम कश्यप, मुन्ना कश्यप, मेघराज ठाकुर, जीवनाथ मौर्य, चन्द्रकांत भण्डारी, सुभाष कश्यप, गुलाब सिंह ठाकुर, मैतर कश्यप, बोदा कश्यप, दुर्जन बघेल, पुजारी इंदर बघेल, हेमचंद्र सोम, गणपति सोम, मुरली सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने देव गुड़ी निर्माण को स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताते हुए विधायक और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
