ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़ | बस्तर–आंध्र बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: हिड़मा बटालियन के 50 नक्सली गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद

चंद्रहास वैष्णव

बस्तर, छत्तीसगढ़ व आंध्र प्रदेश की सीमा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश पुलिस और छत्तीसगढ़ की संयुक्त इनपुट कार्रवाई में हिड़मा बटालियन के करीब 50 नक्सलियों को अलग–अलग जिलों से गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में चल रहे कगार ऑपरेशन की दबाव के चलते ये सभी नक्सली आंध्र प्रदेश सीमा में एकत्रित होकर सुरक्षित ठिकाना तलाशने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन आंध्र पुलिस के अलर्ट सुरक्षा तंत्र ने उन्हें धर दबोचा।

🔹 भारी मात्रा में हथियार बरामद

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला–बारूद और नक्सल साहित्य भी जब्त किया गया है। इसे आंध्र प्रदेश पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है।

🔹 सभी 50 नक्सलियों को कोर्ट में पेश

गिरफ्तारी के बाद सभी नक्सलियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
आंध्र पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

🔹 कगार ऑपरेशन का असर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे लगातार दबाव वाले अभियान के चलते नक्सली बस्तर से बाहर निकलकर आंध्र क्षेत्र में छिपने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आंध्र के सुरक्षाबलों के शिकंजे में फंस गए।

यह कार्रवाई दोनों ही राज्यों के लिए बड़ी ऑपरेशनल सफलता मानी जा रही है।

और अपडेट जल्द…

Express MPCG

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!