*अंतर्राष्ट्रीय पटल पर कांकेर जिले की छवि बिखेरने वाली डॉ गीता शर्मा 22 नवंबर को कादम्बरी सम्मान से सम्मानित होंगी*
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
संस्कारधानी जबलपुर की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था *”कादम्बरी”* द्वारा दिनांक *22 नवंबर को देश के 14 प्रांतों* मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उडीसा, हरियाणा, तेलंगाना, महाराष्ट्र , जम्मू-कश्मीर, गुजरात एवं दिल्ली के *127 साहित्यकारों को उनकी श्रेष्ठ कृतियों के आधार पर, लगभग 4 लाख रुपयों की सम्मान धनराशि के साथ सम्मानित किया जायेगा।* जिसमें *कांकेर जिले की आन -बान -शान, बहुमुखी प्रतिभा के धनी, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ज्योतिर्विद, सूर्य पंचांग के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्रीमती गीता शर्मा को उनके दीर्घकालीन साहित्यिक अवदान हेतु सम्मानित करना हम सब के लिए गौरव की बात है*। डॉ गीता शर्मा ने अनेक शोध पत्र , काव्य संग्रह, ज्योतिष शास्त्र, अंक शास्त्र आदि में अपनी लेखनी चलाई है। आप विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं के सम्मानीय अध्यक्ष, संरक्षक एवं सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्याख्यान माला, शोधार्थियों को उचित मार्गदर्शन के लिए सम्मानित करना, आपकी रचनाओं का पठन-पाठन, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केन्द्रों से सतत प्रसारण, विभिन्न समाचार पत्रों पर प्रकाशन आपकी विशिष्टता को दर्शाता है। आपकी लेखनी समाज को दशा एवं दिशा देने में सदैव तत्पर रहती है। इस विशाल साहित्यिक आयोजन हेतु कादम्बरी साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष प्रतिष्ठित साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे एवं महासचिव राजेश पाठक “प्रवीण” जहां बधाई के पात्र है वहीं देश के अलग -अलग प्रान्तो से साहित्यकारों का जबलपुर आगमन साहित्यिक संस्था कादम्बरी की बडी उपलब्धि है। *देश के हर प्रांत व विदेश में सम्पूर्ण आयोजन की पल-पल की लाइव प्रस्तुति* *उनके चेनल डायनामिक संवाद टीवी के द्वारा की जाएगी।* जिसका लिंक सबको उपलब्ध कराई जाएगी।डॉ गीता शर्मा के इस उपलब्धि हेतु कांकेर जिले के समस्त साहित्यिक संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।