दीपक विश्वकर्मा
उमरिया — उमरिया रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग सुविधा अन्य शहरों की पार्किंग की तुलना में बेहतर मानी जाती है, क्योंकि यहां नियमित रूप से ठेकेदार और उनके कर्मचारी वाहन की देखरेख के साथ साथ साफ सफाई एवं वाहनों की 24 घंटे निगरानी में लगे रहते हैं, जिससे वाहन मालिकों को सुरक्षा मिलती है यात्रियों के अनुसार, यहां की पार्किंग व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है और वे आराम से अपने वाहन यहां पार्क करके यात्रा करते हैं सुविधाओं की माने तो पार्किंग में अग्नि रक्षक यंत्र के साथ-साथ बोरियों में रेत की व्यवस्था और पीने के पानी की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है साथ ही आने वाले कुछ समय में वाहन पार्किंग के ठेकेदार के द्वारा वाहनों को धूप, पानी से बचने के लिए सेट का निर्माण कराया जाएगा जिससे मौसम के दौरान वाहनों को खराब होने से बचाया जा सकेगा इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सुरक्षा कर्मियों की और भी नियुक्ति की जाएगी जिससे वाहनों को और भी सुरक्षा और सुविधा मिल सकेगी कुल मिलाकर, उमरिया रेलवे स्टेशन की पार्किंग सेवा व्यवस्था यात्रियों के लिए सुविधाजनक है और इसे प्रदेश के अन्य पार्किंगों की तुलना में बेहतर माना जाता है।
