*दो छात्राओं का25 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित*

विनोद जैन

बालोद। शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालोद की दो मेधावी छात्राओं ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता कांकेर जिले में आयोजित की जा रही है।
कक्षा 10वीं की छात्रा गायत्री प्रजापति का चयन क्रिकेट बालिका अंडर-17 वर्ग में तथा कक्षा 12वीं की छात्रा डुलेश्वरी कोठारी का चयन खो-खो बालिका अंडर-19 वर्ग में हुआ है। दोनों छात्राओं ने जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री सूर्यकांत सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं ने कड़ी मेहनत की है। प्राचार्य श्री बलराम साहू ने कहा कि गायत्री और डुलेश्वरी न केवल खेल में बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल हैं, और उनका चयन विद्यालय की खेल गतिविधियों की सशक्तता का प्रमाण है।
छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में व्याख्याता श्री बी. एन. योगी, श्री अशरफ तिगाला, श्री डी. एन. तिवारी, श्रीमती अनीता पदमाकार, श्रीमती प्रमिला रामटेके, श्रीमती रिचा मीना, श्रीमती वर्षा यादव, श्रीमती नीलू सोनी, श्री राजेंद्र वर्मा, श्रीमती लेखदेवी साहू, श्रीमती शैल देशमुख, श्रीमती रौशनी साहू एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिका गण शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती रोहिणी साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, समिति सदस्य श्री वाय. के. देशमुख, श्री डी. एस. देशमुख, श्रीमती प्रीतिबाला साहू, श्री डी. के. सुकदेवे तथा पार्षद श्री प्रीतम यादव ने भी दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि गायत्री प्रजापति एवं डुलेश्वरी कोठारी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और पदक जीतकर बालोद जिले सहित पूरे विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।

Express MPCG