@ अभिषेक सिंह ठाकुर

दुर्गुकोंदल:– आयर्वेद औषधालय व योग एवं वैलनेस सेंटर कोदापाखा के तत्वाधान में संचालित योग शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अमिता उईके जिला पंचायत सदस्य,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुमित्रा दुग्गा सरपंच ग्राम पंचायत सुखई,विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामय उपस्थिति दिए अशोक जैन,नरेंद्र पटेल,जगत दुग्गा,गुलाब बघेल,तुलसी मतलाम, सन्नूराम कोमरा,चमरू राम कोमरा,प्रेम लाल खरे एवं संजय वस्त्रकार अध्यक्षत काँकेर योगासन स्पोर्ट्स,शिवलाल बघेल,मुकेश बघेल,शिवप्रसाद बघेल आदि के उपस्थिति में समापन समारोह का शुभारंभ प्रतिदिन की तरह योग प्राणायाम व्यायाम सत्र से किया गया जिसमें आज संजय वस्त्रकार के द्वारा स्थूल व्यायाम,प्राणायाम,सूर्य नमस्कार, चन्द्र नमस्कार के महत्व व सावधानी बताया गया।
योग शिविर विगत 25 दिनों से वाटिंगटोला,पाउरखेड़ा,मेड़ो,बांगाचार में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन आयुर्वेद औषधालय एवं योग एवं वैलनेस सेंटर कोदापाखा के योग शिक्षक शिव प्रसाद बघेल के द्वारा भजन, व्यायाम,प्राणायाम,आसन सूर्य नमस्कार आदि कराया साथ ही साथ इसके लाभ भी बताया।जिसमे ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उसी प्रकार समापन समारोह में मिचेसूखई के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे समापन समारोह में योग के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर कैंप लगाया गया जिसका लाभ ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उठाया। समापन अवसर पर पहुंचे श्रीमती अमिता उइके विद्यालय के लिए साइकिल स्टैंड व वाटर प्यूरीफायर देने की घोषणा की व अन्य मांगों को स्वीकृत कराने का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें अतिथि अत्यंत खुश हुए और नगद 700 का पुरस्कार भी प्रदान किये। समापन अवसर शिविर प्रभारी डॉ के व्ही गोपाल ने योग के महत्व इस योग व स्वास्थ्य शिविर के महत्व को देखते हुए श्रीमती राधा अशोक जैन जनपद सदस्य के द्वारा दिए गए साउंड सिस्टम की सराहना किया व साथ ही साथ विगत ग्यारह वर्षों से योग के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए संजय वस्त्रकार को धन्यवाद प्रेषित किया।शिविर को जगत दुग्गा, सुमित्रा दुग्गा,सत्रह राम कोमरा,अशोक जैन के द्वारा संबोधित किया।संजय वस्त्रकार ने अपने संबोधन में योग के प्राचीन महत्त्व के साथ-साथ वर्तमान में खेल के महत्व देने पर अपनी बात रखी साथ ही साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों को योगासन में अपने प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया अपने उद्बोधन में उन्होंने पांच सफेद जहर आटा,मैदा,तेल,शक्कर,नमक के नुकसान को वर्गीकृत करते हुए वर्तमान जीवन शैली से उत्पन्न हुए ब्याधियों की ओर लोगों को इंगित किया व बचने के उपाय भी बताए।कार्यक्रम के अंत में योग शिक्षक शिवप्रसाद बघेल के द्वारा आभार व्यक्त किया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश बघेल द्वारा किया गया। शिविर को सफल बनाने में ग्राम मिचेसुखई के ग्रामीणों के साथ साथ आयुर्वेद केंद्र कोदापाखा के सीमा जुर्री, सविता कोमरे जगदीश मरकाम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
