*अंतराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होकर बढ़ाया कांकेर जिला का मान*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर कि रानू गुप्ता को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस व युथ चेंज मेकर यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से भारत मंडपम दिल्ली व करनाल हरियाणा में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति थे, किन्तु अंतराष्ट्रीय सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारणों से उनका आगमन संभव नही हो सके, उनके अलावा पूर्व उद्योग मंत्री (हरियाणा) शशिपाल मेहता, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड के उपाध्यक्ष संजय पंजवानी जी एवं निफा संस्था के संस्थापक प्रीतपाल सिंह पन्नू, एनएसएस नेशनल अवॉर्डी और निफा छत्तीसगढ़ के स्टेट कॉर्डिनेटर प्रियंका बिस्सा जिनके हाथों सम्मान पाने का अवसर प्राप्त हुआ महज़ 19 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने समाजसेवा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। वर्तमान में वे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम माॅडल कालेज में बी.कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा होने के साथ-साथ कांकेर वॉलंटियर्स टीम की सब-कोऑर्डिनेटर के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें एनएसएस राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया हैरा नू गुप्ता बचपन से ही समाजसेवा के प्रति संवेदनशील रही हैं। उन्होंने स्वयंसेवक के रूप में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं

उनकी उपलब्धियाँ यह साबित करती हैं कि यदि सेवा और जज़्बा मजबूत हो, तो उम्र और परिस्थितियाँ कभी बाधा नहीं बनतीं। आज कांकेर ही नहीं, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ इस बेटी पर गर्व करता है। रानू गुप्ता कि इस उपलब्धि के लिए उनके पिता प्रविण गुप्ता व माता मंजु गुप्ता एवं काॅलेज के प्रिंसिपल सर व समस्त शिक्षक , डॉ. विजय साहू सर, डॉ. आभा श्रिवास्तव मैम, प्रियंका जैसवाल मैम, प्रियंका गवर्ना मैम, सपना पांडेय मैम, उनके मित्र प्रेम श्रिवास , सुशांत पटनायक अलिशा बानो, अर्चना मनिक, प्रिया मोटवानी , आकांक्षा जोशी, व समस्त कांकेर वासीयों ने शुभकामनाएं दीं।