यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ां अंतर्गत आज जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज शहर के पुराने कम्प्यूनिटी हाल में आत्मनिर्भर भारत एवं नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफार्म पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता छ.ग. शासन के पूर्व मंत्री व रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मुणत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने की व मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए राजेश मुणत ने कहा कि पं दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुएl
राजेश मुणत ने कहा कि संघ के माध्यम से ही उपाध्याय जी राजनीति में आये। 21 अक्टूबर 1951 को डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना हुई। डॉ० मुखर्जी ने उनकी कार्यकुशलता और क्षमता से प्रभावित होकर कहा- “यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं, तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूँ।”
आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है स्वयं पर निर्भर होना, यानि खुद को किसी और पर आश्रित न करना। कोरोना महामारी के दौरान लाकडाउन मे सारे विश्व मे हर किसी के लिए खाने, पीने और रहने मे परेशानी पैदा कर दी है। महामारी की इस संकट को देखते हुए भारत को आत्मनिर्भर होने की जरुरत है। भारत प्राचीन काल से ही आत्मनिर्भर रहा है, और इस कड़ी मे आत्मनिर्भर बनकर आप खुद के परिवार के साथ-साथ आप अपने देश को फिर से प्रगति के मार्ग पर खड़ा करने मे मदद कर सकते है
कोरोना काल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत 12 मई 2020 को की गई। यह अभियान कोरोना काल के दौरान भारत को इस संकट से लड़ने के लिए तैयार करने के लिए बनाया गया था। इस अभियान के तहत छोटे वर्ग के लोग जो कोई बिज़नेस करना चाहते है उन्हें सस्तेदर पर लोन उपलब्ध कराया जायेगा। विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा दी जाएगी जिससे उनके अंदर कौशल का विकास हो ताकि वो रोजगार प्राप्त कर सके।
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से लागू ‘नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म’ ने बाजार में नई ऊर्जा का संचार किया है। राजेश मुणत ने कहा कि कि घटे हुए जीएसटी रेट्स से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है जिससे बाजार मजबूत होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। शैक्षणिक सामग्री पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है और आवश्यक सामग्रियों पर भी दरें कम की गई हैं। घटे हुए जीएसटी रेट्स से आम उपभोक्ता, व्यापारी और उद्यमी सभी वर्गों को बड़ा लाभ मिल रहा है। इस रिफॉर्म ने जहां उपभोक्ताओं को राहत दी है, वहीं बाजार की मजबूती और रोजगार सृजन का मार्ग भी प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण जीएसटी रिफॉर्म का सबसे अधिक लाभ व्यापारियों और ग्राहकों को होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि आज जनसंघ के संस्थापक, भाजपा के आदर्श पँ दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। अभी हमारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा है । इस सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रतिदिन स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत व नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफार्म पर कार्यशाला आयोजित किया गया ।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत की ओर कदम बढ़ा चुका है । विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है ।
कार्यशाला को आत्मनिर्भर भारत व जीएसटी कार्यक्रम के जिला प्रभारी राजा देवनानी व संजु गोपाल साहू ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने व आभार प्रदर्शन बृजेश चौहान ने किया । इस अवसर पर शिशुपाल सोरी, तारा ठाकुर, निपेन्द्र पटेल, संतोष भास्कर, टिकेश्वर सिन्हा, दिनेश रजक, कमलेश उसेंडी, पूर्णिमा कावड़े, तारिणी ठाकुर, चित्ररेखा जैन, जीवन नेताम, जयप्रकाश गेडाम, राजेस कलिहारी, अशोक निषाद, किशोर भास्कर, नीलेश गोलछा, संजू गोपाल साहू, मीरा सलाम, धनेंद्र ठाकुर, नारायण पोटाई, सपन श्रीवास्तव, विजय लखवानी, रामचरण कोर्राम, चुनेश्वर जैन, रमशीला साहू, द्वारका साहू, एनबति कोर्राम, दीपक साहू, जसराज जैन, अनूप शर्मा, भागवत जैन, शयमल मण्डल, राजेश नायर, अजय हालदार, प्रदीप बिस्वास, अनिता सोनी, दीपक यादव, नितेश सलाम, मीना ऊके, अशोक वलेचा, विजय लक्ष्मी कौशिक, लकी ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, खुशी जोतवानी, प्रदीप जायसवाल, रामबाई साहू, राकेश धनकर, अंकित तिवारी, जतिन अठभेया, हेमा साहू, आसकरण ध्रुव ईश्वर कावड़े उत्तम जैन, गिरधर यादव, पीयूष वलेचा, मनीष जैन राकेश शर्मा टेकेश्वर जैन, हीरा मरकाम रामबाई साहू राजीव लोचन सिंह, राकेश नायक, रोशन साहू राधे लाल नाग, दीप सोलंकी, अमल नरवास डाकेश साहू, देवेंद्र साहू, ज्वाला जैन, नरेंद्र शर्मा, अनूप राठौर, पीयूष कश्यप, अरुण कौशिक अशोक कचलाम
मंजू सारथी, बृजमोहन तिवारी, किरण नरेटी, सुमित्रा मारकोले, वीरू साहू, हितेंद्र खटवानी,
यशवंत सुरोजिया, ईश्वर सिन्हा, अरविंद जैन, संकेत नशीने, स्वप्न तरफदार, मोंटी खटवानी
पंचू राम नायक, तनुज ठाकुर, दीपक खटवानी, जितेश्वरी सिन्हा आदि उपस्थित रहे ।
