बिजली आफिस में भालू

@ अभिषेक सिंह ठाकुर

बीती रात भानुप्रतापपुर में एक विशाल भालू घुस आया, रात को 9 बजे जबकि चहल पहल जारी थी उसी समय भालू को कई लोगों ने देखा, और तस्वीर मोबाइल में रिकार्ड कर ली। भालू पहले हाई स्कूल मैदान के पीछे दिखा, फिर नगर के बिजली विभाग के आफिस में जा घुसा।

बता दें कि यह भालू पिछले एक माह से आसपास दिखाई दे रहा है। और एक बार तो चौपाटी तक पहुंच गया था।
भालू के इस तरह आबादी में विचरण करने से लोगों को गम्भीर खतरा हो सकता है, वहीं भालू भी हताहत हो सकता है।

Express MPCG