एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय चिचाड़ी के कक्षा दसवीं के छात्र ने छात्रावास के अपने रुम में लगाई फांसी,जांच में जुटी फरसगांव पुलिस

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले की फरसगांव नगर के आदर्श स्कूल परिसर में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छात्रावास चिचाड़ी के कक्षा दसवीं के छात्र ने छात्रावास रूम में खिड़की के लोहे रेलिंग पर फांसी का आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान ग्राम लंजोडा सल्पी पदर निवासी यशवंत मरकाम पिता सुखलाल मरकाम के रूप में हुई है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मैदान में खेल रहे बच्चों ने देखा कि खिड़की पर एक छात्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी तत्काल हॉस्टल के अधीक्षक और शिक्षकों को दी। मौके पर अन्य ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। वही फरसगांव तहसीलदार सहित फरसगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Express MPCG