*रेलवे में यात्रियों को सुविधा तथा समस्या से निजात दिलाने उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा लोगो का सुझाव – चेमन देशमुख*

विनोद जैन

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य चेमन देशमुख ने बालोद जिले में रेलवे से जुड़ी समस्याओं एवं यात्रियों को नई सुविधा मिले इसके लिए जिले भर से सुझाव मंगाए गए जिसमे जिले से अनेक स्थानों से अलग अलग सुझाव आये ज्ञात हो कि आने वाले 26 सितम्बर को रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में होनी है जिसमे यात्रियों को हो रही परेशानी एवं नए सुविधाओ के विस्तार आदि पर बिंदुवार चर्चाकर रेलवे मंत्रालय को भेजा जाना है इस बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में चेमन देशमुख भी उपस्थित रहेंगे यह पहली बार हुआ है जब किसी रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो से सुझाव मांगे हैं ताकि उनको होने वाली दिक्कतों एवं सुविधा विस्तार पर अधिकारियों से बैठक में चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु रेलवे मंत्रालय को भेजा जाए जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि बालोद जिला से रेलवे को राजस्व में सबसे बड़ा लाभ होता है उस लिहाज से जिले में यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा का लाभ मिले इसके लिए सुझाव आमंत्रित किया गया था लोगो से मिले सुझाव में प्रमुख बिंदुओं को रखा जाएगा जो जनता के लिए उपयुक्त हो

Express MPCG