
बिलासपुर, योगेन्द्र सिंह बैस
*नितीश रत्नेश सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप के लिए हुए रवाना*
*होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर के छात्र नितीश रत्नेश पंजाब में दिखाएंगे अपनी हुनर*
होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिलासपुर में अध्ययनरत कक्षा दसवीं के छात्र नितीश रत्नेश सीबीएसई नेशनल गेम्स में तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भाग लेने पंजाब के संगरूर ज़िले के जी.सी.एम. कॉन्वेंट स्कूल के लिए रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 20 सितम्बर 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगी इस प्रतियोगिता में देश के सीबी एसई में अध्ययनरत छात्र इस तीरंदाज में अपनी हुनर दिखाएंगे
इस प्रतियोगिता में नितीश के चयन से विद्यालय परिवार ,इष्टमित्र सहित विद्यालय परिवार ने छात्र नितीश रत्नेश को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की है और आशा व्यक्त की गई कि वे इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं शहर का नाम रोशन करेंगे।
