*दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की जीत,,,,कार्यकर्ताओ ने दिया बधाई*

विनोद जैन

बालोद । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालोद के कार्यकर्ताओं ने #DusuElections2025.में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव का पद जीतने पर अभाविप के विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है इस अवसर पर बालोद इकाई के पूर्व अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सदैव युवाओं को राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा की भावना से प्रेरित किया है। यह जीत दर्शाती है कि “राष्ट्र प्रथम” का संदेश आज की युवा पीढ़ी द्वारा अपनाया गया है, जो भारत को एक उज्ज्वल और मजबूत भविष्य की ओर ले जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप पर अपना भरोसा दिखाने के लिए समस्त विद्यार्थियों का भी बालोद के कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त कर देश निर्माण के इस यज्ञ में जुड़ने का आह्वान किया है अभाविप बालोद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों की जीत है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों के लिए तत्परता से कार्य करती रहेगी

Express MPCG