भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोंडागांव जिले में फिर एक बार दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक और नाबालिग बालिका ने एक साथ पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान ग्राम धामनपुर निवासी 19 वर्षीय केशव नेताम पिता लालू राम के रूप में हुई है, वही नाबालिग बालिका भी गांव की ही बताई जा रही है। जिन्होंने धामनपुरी गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत के लाडी के पास पेड़ में फांसी लगाई है। परिजनों की रिपोर्ट पर बांसकोट चौकी पुलिस गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर जांच विवेचना कर रही है । एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने से प्रेम प्रसंग होने की आशंका जाहिर की जा रही है । फिलहाल बांसकोट चौकी पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
