नौरोजाबाद क्षेत्र में ‘ओपन-क्लोज’ सट्टा का खेल जारी, ‘सट्टा किंग’ पर पुलिस की मेहरबान

दीपक विश्वकर्मा

नौरोजाबाद क्षेत्र में ‘1 का 80’ जैसे लालच देने वाले सट्टा खेलों का चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ ‘ओपन-क्लोज’ सट्टा खेल हर दिन खुलेआम चल रहा है, जिससे आम जनता, विशेष रूप से गरीब और मजदूर वर्ग की मेहनत की कमाई बर्बाद हो रही है क्षेत्र में एक व्यक्ति जो ‘सट्टा किंग’ के नाम से मशहूर हो चुका है, बताया जा रहा है कि वह महूरा- पेनाउरा क्षेत्र में रह कर पूरे नौरोजाबाद और आसपास के क्षेत्रों में इस अवैध धंधे का संचालन कर रहा है सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि नौरोजाबाद पुलिस की इस अवैध गतिविधि में मौन स्वीकृति (या मिलीभगत) है। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद न तो कोई कार्रवाई होती है और न ही इस खेल को रोका जा रहा है।

Express MPCG