यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । विगत कुछ दिनों की भारी वर्षा के कारण शहर के कोमल देव अस्पताल के मेन गेट के सामने ही एक बहुत बड़ा गड्ढा हो गया था, जिसके कारण न केवल मरीज़ों को आने-जाने में असुविधा हो रही थी बल्कि वाहन दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी, क्योंकि नेशनल हाईवे से लगी होने के कारण यह सड़क रात- दिन खुली रहती है। आकस्मिक किसी दुर्घटना से बचाव हेतु “जन सहयोग” समाजसेवी संस्था ने आज सुबह- सवेरे उपरोक्त गड्ढे को तीन-चार गाड़ी मलबा लाकर पाट दिया। इसके साथ ही अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में जन सहयोग के सदस्यों ने आसपास की सफ़ाई भी अच्छी तरह कर दी, ताकि कोई भी दुर्घटना न हो सके। इस नेक कार्य के लिए अस्पताल स्टाॅफ तथा गणमान्य नागरिकों ने जन सहयोग संस्था की अत्यंत प्रशंसा की। उक्त श्रमदान में उत्साह पूर्वक सहयोग देने वालों में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा योगेंद्र बघेल, रवि चंद्रवंशी, सुंदर वर्मा, पारस पाल, आदु राम सार्वा, विनोद वाल्मीकि, सेलू देहारी, डॉक्टर श्याम देव, प्रवीण गुप्ता, एवं अमृतलाल जवरानी के नाम उल्लेखनीय हैं।
