पाली में यातायात व्यवस्था फेल बच्चों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के पाली नगर में यातायात विभाग की लचर व्यवस्था के कारण यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लाने–ले जाने के लिए प्राइवेट ऑटो, ई-रिक्शा और वैन बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन किए सड़क पर दौड़ रहे हैं न तो इन वाहनों में स्कूल का नाम अंकित है, न ही फर्स्ट एड बॉक्स और न ही बच्चों की सुरक्षा के जरूरी इंतज़ाम। इन वाहन चालकों के पास आरटीओ की अनुमति भी नहीं होती है, बावजूद इसके यातायात विभाग की अनदेखी से इनका संचालन धड़ल्ले से जारी है।
अभिभावकों ने चिंता जताई है कि नियम विरुद्ध संचालन से बच्चों की जान हर रोज़ खतरे में रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है।

Express MPCG