*गांव की विकास के लिए बैजनपुरी के युवाओं ने कसी कमर*

*भानुप्रतापपुर*, *रिपुदमन सिंह बैस*

भानुप्रतापपुर @ युवा युवा संगठन बैजनपुरी के युवाओं ने शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बैजनपुरी के स्वास्थ्य केंद्र में सफाई अभियान चलाकर स्वास्थ्य केंद्र की सफाई की, साथ ही जर्जर अवस्था मे पाए गए दरवाजे को तोड़कर दीवाल निर्माण कार्य किया यह दरवाजा की उपयोग नहीं हो रहा था । युवाओं द्वारा किये गए कार्य की स्वास्थ्य विभाग स्टाफ ने सराहना की है बैजनपुरी उपस्वास्थ्य केंद्र रखरखाव और अनदेखी के चलते खंडार में तब्दील हो रहा जिसे बैजनपूरी के युवा संगठन ने एक दिन की श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और स्टोर रूम , ओपीडी के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र के परिसर की साफ सफाई की गई युवाओं की इस सकारात्मक पहल से सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी खुश हैं । बैजनपुरी के युवा संगठन ने कहा की ग्राम स्तर गांव की विकास के लिए हमारा संगठन हरसंभव प्रयास करेगी इसके साथ ही युवाओं ने कहा की आज भी गांव में कई मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित है जिससे की गांव की विकास नहीं हो पा रही है जिसे हमारे युवा संगठन जनप्रतिनिधियों के साथ कदम से कदम मिला कर कार्य करेगे जिसे न सिर्फ गांव की विकास होगा बल्कि गांव मजबूत और आदर्श ग्राम बनेगा । इस सकारात्मक पहल को देखते हुए बैजनपुरी के सरपंच सतीश कोरेटी ने युवाओं की इस कार्य से खुश होकर युवाओं के लिए नाश्ता की व्यवस्था की । ग्राम पंचायत स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या का निराकरण करने हेतु युवा संगठन ने सहयोग प्रदाय करने की जिम्मेदारी उठाई है,युवा संगठन द्वारा आने वाले समय में ग्राम स्तर पर बहुत सारे कार्यक्रम किये जाने है,जिसमें युवा संगठन ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों से सहयोग एवं ग्रामवासियों से मार्गदर्शन की आशा रखते ।

इस स्वच्छता अभियान में युवा संगठन में जुड़े सुरेश चक्रधारी, राकेश राना,रोहित मंडावी , द्वारिका यदु , दीनानाथ दर्रो , तेज केमरो , डिकेश्वर गोटा, दानेश्वर बंजारे, लोकेश कौशिक, रिकेश चक्रधारी, संजय शोरी, जयपाल चक्रधारी, कुलेश गोटा,कामेश जैन , त्रपित सिन्हा, सुभाष भारती, जोगेंद्र कोरेटी, खेमेन्द्र केमरो, ,अशोक नेताम ,कौशल गोटा, कुपेंद्र जैन उपेंद्र भूआर्य के साथ स्वास्थ्य कर्मी किरण जैन भी उपस्थित रहे ।