*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के *मन की बात* के 125वें एपिसोड का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक श्रवण*

भानुप्रतापपुर

रिपुदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर @प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण ,रविवार को भाजपा भानुप्रतापपुर मंडल द्वारा महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती सीता चंद्राकर के निवास पर किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा रजिंदर रंधावा, मंडल महामंत्री राजीव श्रीवास एवं गिरधारी नरेटी, पार्षद राजकुमार यादव, गुमान सिंह ठाकुर, संतोष कुमार साहू, उर्मिला जसूजा, शालिनी सोनी, ऋतु चंद्राकर, स्पर्श साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं का उल्लेख करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, डॉक्टरों, प्रशासन और आम नागरिकों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए जनता से स्वदेशी अपनाने और Made in India वस्तुओं का प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही ‘प्रतिभा सेतु पोर्टल’ की जानकारी देते हुए बताया कि इससे यूपीएससी की अंतिम चरण तक पहुँचे प्रतिभाशाली युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में सम्पन्न ‘खेळो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स’ की उन्होंने प्रशंसा की और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली और सीमा प्रबंधन जैसे भावनात्मक व राष्ट्रीय गर्व से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Express MPCG