यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
*काँकेर/शहर तथा प्रदेश के सुप्रसिद्ध समाज सेवी अजय पप्पू मोटवानी को आज एक और बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई ,जब उन्हें दुनिया के जाने माने क्रिकेट विशेषज्ञ सुनील गावस्कर के कर- -कमलों से सम्मानित होने का स्वर्ण अवसर मिला। इस हेतु उन्हें विख्यात संस्था इंडिया साइबर मीडिया द्वारा “इंडिया ब्रांड आईकॉन” सम्मान प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया गया था। यह कार्यक्रम होटल होलीडे इन, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में आयोजित था। जिसमें मुंबई की जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की थी। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अजय पप्पू मोटवानी को वर्ष 2026 के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया । इस संबंध में गौरव की बात यह भी है कि लंदन इंग्लैंड से प्रकाशित स्मारक पत्रिका में मुख्य पृष्ठ पर उनकी फोटो सहित समाज सेवाओं का उल्लेख किया गया है। इतना बड़ा सम्मान न केवल पप्पू मोटवानी के लिए बल्कि समस्त छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव का विषय है। आज 30 अगस्त को 11:00 बजे सम्मानित होने के पश्चात उन्हें लगातार शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्राप्त हो रही हैं। अजय पप्पू मोटवानी ने “इंडिया साइबर- मीडिया” ,सुनील गावस्कर जी, उपस्थित सज्जनों तथा बधाई देने वालों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस समाचार से काँकेर शहर में भी प्रसन्नता व्याप्त है।*
