*चारामा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर*

*रिपोर्ट : दिनेश साहू चारामा ।।*

कांकेर जिले के चारामा के समीप नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम बाबूकोहका के पास बाइक सवार तीन युवकों की सामने से आ रही टाटा सफारी वाहन से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से चारामा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

चारामा के समीप ग्राम बाबूकोहका के पास शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन युवक नेशनल हाईवे-30 से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा सफारी वाहन से उनकी जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से चारामा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

चारामा अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

*चारामा के पास NH-30 पर भीषण सड़क हादसा*

*टाटा सफारी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत*

*हादसे में एक युवक की मौके पर मौत*

*दो युवक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर*