*ABVP द्वारा “एक राखी, कर्तव्य को नमन” करते हुए इस राखी त्यौहार में पुलिस जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया*

*बालोद,ब्यूरो रिपोर्ट*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई बालोद द्वारा आज “एक राखी, कर्तव्य को नमन” अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना बालोद व लोहारा में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर ABVP के कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में उपस्थित सभी सुरक्षा कर्मी भाइयों और दीदियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य उन जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना था जो त्यौहार के दिन भी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहकर देश और समाज की रक्षा करते हैं। ABVP के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ जवानों के कारण ही हम सुरक्षित होकर अपने त्यौहार मना पाते हैं।

पुलिस कर्मियों ने भी ABVPकी बहनों को राखी बांधकर के इस प्रयास की सराहना की और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।