*सुपर 60 मॉडल स्कूल भंडारीपारा कांकेर में रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया*

 

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर सुपर 60 मॉडल स्कूल भंडारीपारा कांकेर में रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें शाला के छात्र छात्रा ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा तथा स्कूल प्रांगण के वृक्षो को रक्षा सूत्र बांधकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया, रक्षा बंधन पर्व के कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें हाकी के जादूगर पद्मश्री मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर खेल के महत्व के बारे में छात्रों को बताया गया, छात्रों के बीच खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान अध्यापक हेमेंद्र साहसी, श्रीमती अंजलि गुना शिक्षक श्री चन्द्रजय मरकाम, श्रीमती सीमा ठाकुर, स्टाफ अनीता , नांदिता ,कृष्ण नागवानीएवं बाल केबिनेट के सदस्यो का सराहनीय योगदान रहा